27 February ka Ank Rashifal: आज 27 फरवरी है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 27/02/2026, 2+7+ 0+2+2+0+2+6 =21 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 है, जिसका जोड़ 3(2+1=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 के स्वामी गुरु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 27 फरवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। थोड़ी आवेशपूर्ण स्थिति बन सकती है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
मूलांक 2
आज के दिन भावनात्मक संवेदनशीलता अधिक रह सकती है। मन में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन दोस्त का सहयोग रचनात्मकता बढ़ाएगा। कला, लेखन या संगीत से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य में जल संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।
मूलांक 3
आपके लिए भाग्य का विशेष साथ रहेगा। शिक्षा, प्रतियोगिता और करियर में प्रगति के संकेत हैं। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज प्रभाव आपको समाज सेवा या परोपकार की ओर प्रेरित कर सकता है। आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 4
आज के दिन कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई योजना बन सकती है। आज का दिन आपको जोखिम लेने की प्रेरणा दे सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान संभव है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान या योग लाभकारी रहेगा।
मूलांक 5
आज का दिन संचार और व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। आज आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। आपकी वाणी में प्रभावशीलता बढ़ाएगा। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें।
मूलांक 6
प्रेम और संबंधों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। रोमांटिक भावनाओं को प्रबल कर सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएगा। कला, डिजाइन, फैशन या मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। पारिवारिक सुख मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।
मूलांक 7
आज का दिन आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। आपको किसी बड़े उद्देश्य की ओर सोचने के लिए प्रेरित करेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शोध, अध्ययन और लेखन में प्रगति संभव है। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें। अकेले समय बिताना लाभकारी रहेगा।
मूलांक 8
धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
मूलांक 9
आज के दिन साहस, ऊर्जा और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। शिक्षा, संचार और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। हालांकि क्रोध और आवेश से बचना जरूरी होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452






