06 Dec 2023
चर्चित बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने 2023 के लिए दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इसमें 4 भारतीय महिलाओं ने स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की है। फोर्ब्स ने अपनी सूची में हर क्षेत्र की महिलाओं को शामिल किया गया है। यहां जानें टॉप 15 पॉवरफुल वुमन्स के बारे में...
1. उर्सुला फोन डेर लेएन (जर्मनी): चार साल पहले यूरोपियन कमीशन और यूनियन की प्रमुख बनीं। दुनिया की सबसे ताकतवर महिला चुनी गई हैं।
2. ब्रॉस क्रिस्टीन लगार्ड (फ्रांस): 1 नवंबर 2019 में यूरोपियन बैंक की चीफ नियुक्त हुईं। 8 साल तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख भी रह चुकी हैं।
3. कमला हैरिस (अमेरिका): जनवरी 2021 में अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनीं। इस पोस्ट पर पहुंचने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली साउथ एशियन हैं।
4. जियोर्जिया मेलोनी (इटली): 2022 में इटली की पहली प्रधानमंत्री बनीं। 46 साल की मिलोनी बीते नौ साल से ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की अध्यक्ष हैं।
5. टेलर स्विफ्ट (अमेरिका): अक्टूबर 2023 में अरबपतियों की सूची में शामिल हुईं। दुनिया की पहली महिला हैं, जो सिर्फ सिंगिंग के दम पर इतनी अमीर बनीं।
6. करेन लिंच (अमेरिका): फरवरी 2021 में 3 लाख कर्मियों वाली हेल्थ सेक्टर कंपनी के शीर्ष पद पर पहुंचीं। 59 वर्षीय लिंच ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान दिया।
7. जेन फ्रेजर (अमेरिका): मार्च 2021 में सिटी ग्रुप की सीईओ चुनी गईं। 56 वर्षीय फ्रेजर फाइनेंशियल सेक्टर में कार्यरत इस ग्रुप की पहली महिला सीईओ हैं।
8. अबीगैल जॉनसन (अमेरिका): 2014 से फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की सीईओ हैं। 61 वर्षीय जॉनसन पिता से जिम्मेदारी पर कंपनी की चेयरपर्सन भी बनीं।
9. मैरी बर्रा (अमेरिका): 2014 से जनरल मोटर्स की सीईओ हैं। 61 वर्षीय मैरी यूएस की 3 बड़ी कंपनियों में शामिल जीएम मोटर्स को लीड कर रही हैं।
10. मेलिंडा फ्रेंच गेट्स (अमेरिका): बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की को-चेयर हैं। 59 वर्षीय मेलिंडा माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स से तलाक ले चुकी हैं।
11. जूली स्वीट (अमेरिका): सितंबर 2019 में ग्लोबल सर्विस कंपनी एसेंचर की सीईओ बनीं। 56 वर्षीय जूली पहले भी कंपनी में अहम पद संभाल चुकी हैं।
12. निर्मला सीतारमण: भारत की वित्त मंत्री हैं। 64 वर्षीय सीतारमण ने सूची में 32वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल भी 36वें स्थान पर चुनी गई थीं।
13. रोशनी नादर: एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन हैं। 42 वर्षीय रोशनी की गिनती देश की सबसे अमीर महिलाओं में होती हैं। फोर्ब्स ने 60वें स्थान रखा है।
14. सोमा मंडल: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सीईओ हैं। 2023 में महिला लीडरशिप अवार्ड्स में 'सीईओ ऑफ द ईयर' चुनी गईं। फोर्ब्स की सूची में 70वें स्थान पर हैं।
15. किरण मजूमदार शॉ: भारत की अरबपति उद्यमी हैं। बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की स्थापना की है। फोर्ब्स ने सूची में 76वां स्थान दिया।