Logo

US-Israel vs Iran War: ईरान को बड़ा झटका- IRGC प्रवक्ता नैनी की मौत, नेतन्याहू बोले- ‘मैं जिंदा हूं’; तेल कीमतों में उछाल

US-Israel vs Iran War: ईरान को बड़ा झटका- IRGC प्रवक्ता नैनी की मौत, नेतन्याहू बोले- ‘मैं जिंदा हूं’; तेल कीमतों में उछाल

US-Israel vs Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका–इज़रायल और ईरान के बीच जारी जंग अब 21वें दिन बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। हालात इतने तनावपूर्ण हो चुके हैं कि इसका असर सिर्फ युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया भर की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सप्लाई पर भी पड़ने लगा है।

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए साफ कहा, “मैं जिंदा हूं”, और दावा किया कि इज़राइल के हमलों से ईरान की मिसाइल और न्यूक्लियर क्षमता को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर ईरान के बड़े गैस फील्ड्स पर हमले फिलहाल रोक दिए गए हैं।

दूसरी तरफ, ईरान ने खाड़ी देशों के तेल और गैस ठिकानों को निशाना बनाकर तनाव और बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल आया है। लगातार बढ़ती मौतों, विस्थापन और सैन्य गतिविधियों के बीच अब यह संघर्ष पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन चुका है।

ईरान के IRGC प्रवक्ता नैनी हवाई हमले में मारे गए

IRGC Spokesperson General Ali Mohammad Naeini
IRGC Spokesperson General Ali Mohammad Naeini

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में मारे गए। IRGC ने उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि करते हुए इसे “कायराना हमला” बताया है।

हमले से कुछ घंटे पहले नैनी ने चेतावनी दी थी कि इज़राइल के लिए बड़ा “सरप्राइज” तैयार है और ईरान की मिसाइल क्षमता अपने चरम पर है।

ईरान ने इस कार्रवाई को शीर्ष सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाने की साजिश बताया है और कहा है कि इसका “मुंहतोड़ जवाब” दिया जाएगा।

होर्मुज पर ईरान का ‘टोल दांव’, F-35 पर हमले का दावा

देखें वीडियो 


ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर ‘सिक्योरिटी टैक्स’ लगाने का प्रस्ताव रखा है। संसद में पेश इस योजना के तहत सुरक्षित मार्ग के बदले देशों से टोल वसूला जा सकता है, जिसकी राशि प्रति जहाज करीब 20 लाख डॉलर तक हो सकती है।

इसी बीच, ईरान ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस ने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाया, जिससे उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

इन घटनाओं से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है, जबकि तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार 

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 21 

19:30 PM(7 days ago )

श्रीलंका ने US को कहा ‘ना’, एयरपोर्ट पर फाइटर जेट तैनाती से इनकार

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

श्रीलंका ने अमेरिका के मट्टाला राजपक्षे एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमान तैनात करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि देश किसी भी सैन्य संघर्ष में पक्ष नहीं लेगा और अपनी तटस्थ नीति बनाए रखेगा।

अमेरिका यह तैनाती जिबूती से विमानों को शिफ्ट करने के लिए करना चाहता था, लेकिन श्रीलंका ने स्पष्ट किया कि उसकी जमीन का इस्तेमाल क्षेत्रीय युद्ध में नहीं होने दिया जाएगा।

19:14 PM(7 days ago )

रियाद में भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने दिया परिवार को सहायता का भरोसा 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास ने 18 मार्च को इसकी पुष्टि की और मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

दूतावास ने आधिकारिक बयान में कहा कि वह मृतक के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है। दूतावास ने हर संभव सहायता, कानूनी मदद और अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने का वादा किया है।

यह घटना तब हुई है जब मध्य पूर्व में क्षेत्रीय तनाव और संघर्ष चरम पर हैं, हालांकि मौत के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। दूतावास ने परिवार से अपील की है कि वे संपर्क करें ताकि आगे की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब में सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

15:17 PM(7 days ago )

इजरायल ने दक्षिणी सीरिया में सैन्य ठिकानों पर हमला किया

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने दक्षिणी सीरिया में सीरियाई शासन के सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर रात भर हवाई हमले किए। IDF ने दावा किया कि उन्होंने अस-सुवेदा क्षेत्र में एक कमांड सेंटर और हथियारों के डिपो सहित सैन्य शिविरों को निशाना बनाया।

यह कार्रवाई गुरुवार को अस-सुवेदा में ड्रूज़ नागरिकों पर हुए कथित हमलों के जवाब में की गई है। IDF ने स्पष्ट कहा कि "वे ड्रूज़ समुदाय को नुकसान पहुंचाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखेंगे।"

सीरियाई अधिकारियों ने अभी तक इन हमलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है या कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह घटना क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाली है, जहां ड्रूज़ अल्पसंख्यक समुदाय पहले से ही स्थानीय संघर्षों से प्रभावित है। इजरायल ने बार-बार कहा है कि वह दक्षिणी सीरिया को आतंक का गढ़ नहीं बनने देगा और ड्रूज़ की रक्षा करेगा।

15:08 PM(7 days ago )

ईरान को बड़ा झटका: IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी हमले में शहीद

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

ईरानी मीडिया और IRGC की आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में मारे गए हैं। यह घटना शुक्रवार को हुई, जिसमें उन्हें "शहीद" घोषित किया गया है।

नैनी की मौत ईरान के लिए एक और हाई-प्रोफाइल नुकसान है, जो बढ़ते संघर्ष के बीच आया है। हमले के ठीक विवरण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन ईरानी राज्य मीडिया ने इसे "अमेरिकी-ज़ायोनी आक्रामकता" करार दिया है।

इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सैनिकों को कड़ी चेतावनी दी है कि सुरक्षा की कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और "सिक्योरिटी छीन लेनी चाहिए"- यानी दुश्मन से सुरक्षा हथियाने की रणनीति अपनानी होगी।
यह घटना ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच तेहरान के लिए लगातार मिल रहे झटकों की कड़ी है।

11:36 AM(7 days ago )

ईरान ने अमेरिकी F-35 स्टेल्थ जेट पर किया हमला

Posted by: Sumit Kumar

ईरान ने अमेरिकी F-35 स्टेल्थ जेट पर हमला करने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईरान के मिसाइल ने F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया गया।

10:17 AM(7 days ago )

 नेतन्याहू बोले-‘मैं जिंदा हूं’

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 20 दिनों में इज़राइल ने ईरान की मिसाइल और न्यूक्लियर क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया है और युद्ध में बढ़त बना ली है।

10:17 AM(7 days ago )

ईरान के मिसाइल लॉन्चर तबाह

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

नेतन्याहू के अनुसार, इज़राइल ने ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर और कई हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान अब वैश्विक स्तर पर दबाव बनाने की स्थिति में नहीं है और उसकी सैन्य क्षमता कमजोर हो चुकी है।

10:17 AM(7 days ago )

खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर हमला

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

ईरान ने सऊदी अरब, कतर और कुवैत के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया, जिससे कई जगह आग लग गई। इन हमलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

10:16 AM(7 days ago )

तेल कीमतों में उछाल

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेंट क्रूड में 60% तक उछाल आ चुका है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा संकट को लेकर चिंता बढ़ गई है।

10:16 AM(7 days ago )

गैस फील्ड पर हमले रोके गए

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर इज़राइल ने ईरान के गैस फील्ड्स पर आगे हमले रोक दिए हैं। यह कदम ऊर्जा संकट को और बिगड़ने से रोकने के लिए अहम माना जा रहा है।

10:15 AM(7 days ago )

पेंटागन ने मांगी अतिरिक्त फंडिंग

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

अमेरिकी रक्षा विभाग ने युद्ध के बीच 200 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग की मांग की है। इसका उद्देश्य सैन्य अभियान को जारी रखना और मिडिल ईस्ट में अमेरिका की रणनीतिक स्थिति को मजबूत करना है।

10:15 AM(7 days ago )

बढ़ता मानवीय संकट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। ईरान में 1300 से ज्यादा मौतें हुई हैं, जबकि लेबनान में 10 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। स्वास्थ्य सेवाएं दबाव में हैं और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

10:14 AM(7 days ago )

UN की आपात बैठक

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को लेकर आपात बैठक की। इसमें ईरान से हमले रोकने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की अपील की गई, क्योंकि यह वैश्विक तेल सप्लाई का अहम मार्ग है।

10:13 AM(7 days ago )

तेहरान पर एयरस्ट्राइक

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

नवरोज़ के दौरान इज़राइल ने तेहरान पर हवाई हमले किए, जिससे कई इलाकों में धमाके सुने गए। यह हमला ऐसे समय हुआ जब युद्ध पहले ही चरम पर है और तनाव लगातार बढ़ रहा है।

10:13 AM(7 days ago )

दुबई में मिसाइल अलर्ट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

दुबई में एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया, जिससे शहर में दहशत फैल गई। यह घटना बताती है कि संघर्ष अब खाड़ी देशों तक फैल चुका है।

10:11 AM(7 days ago )

होर्मुज़ खोलने की तैयारी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और जापान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए संयुक्त मिशन पर विचार कर रहे हैं, ताकि वैश्विक तेल सप्लाई बाधित न हो।

7