Logo
Mulank Rashifal (27 मार्च 2026): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 27 मार्च का अंक राशिफल।

27 March ka Ank Rashifal: आज 27 मार्च है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 27/03/2026, 2+7+0+3+2+0+2+6 =22 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 27 मार्च का अंक राशिफल।

मूलांक 1
इस दिन आपके लिए नेतृत्व और आत्मविश्वास का समय है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जल्दबाजी से बचें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।
सलाह: अहंकार से बचें, सहयोगी भावना रखें।

मूलांक 2
भावनात्मक संतुलन बनाए रखना इस दिन आपके लिए आवश्यक रहेगा। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए संवाद स्पष्ट रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है।
सलाह: निर्णय भावनाओं में बहकर न लें।

मूलांक 3
यह दिन आपके लिए सीखने और सिखाने का है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है। किसी के बहकावे में आने से बचना चाहिए। परिवार का ख्याल रखें।
सलाह: अनुशासन और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।

मूलांक 4 
आज का दिन आपके लिए विशेष प्रभावशाली है। आप अपने काम में स्थिरता और मजबूती महसूस करेंगे। क्रोध बढ़ सकता है। धैर्य रखें और विवादों से बचें।
सलाह: मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन संयम जरूरी है।

मूलांक 5
आपके लिए यह दिन परिवर्तन और अवसरों से भरा रहेगा। आज का दिन आपको नई दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करेगा। यात्रा या नए संपर्क बनने के योग हैं।
सलाह: जोखिम लेने से पहले सोच-विचार करें।

मूलांक 6
यह दिन आपके लिए पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
सलाह: संतुलन बनाए रखें, काम और परिवार दोनों में।

मूलांक 7
आपके लिए यह दिन आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता का संकेत देता है। परिवार का ख्याल रखें, किसी से उलझने से बचें। दोस्त आपकी मददद के लिए आगे आ सकता है।
सलाह: ध्यान और एकांत में समय बिताना लाभकारी रहेगा।

मूलांक 8
यह दिन आपके लिए कर्म और परिणाम का दिन है। आज आपको मेहनत के महत्व का एहसास कराएगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
सलाह: जल्द लाभ के लालच से बचें।

मूलांक 9
यह आपका दिन है, क्योंकि दिन का मूलांक भी 9 है। ऊर्जा, साहस और निर्णय लेने की क्षमता उच्च स्तर पर रहेगी। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। हालांकि गुस्से और अधीरता से बचना आवश्यक है।
सलाह: सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

7