कच्चे आम और टमाटर की चटनी

16 Apr 2025

गर्मियों का मौसम आते ही आम और कैरी का स्वाद सभी को लुभाने लगता है।

कैरी की चटनी का स्वाद भी लाजवाब होता है। यहां हम आपके लिए कच्चे आम और टमाटर की स्वादिष्ट चटनी की नई रेसिपी लेकर आए हैं।

सामग्री: 2-3 कच्चे आम, 3-4 टमाटर, लहसुन की कलियां, प्याज (बारीक कटे), नमक, चाट मसाला, हरा धनिया, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, सरसों का तेल

रेसिपी: सबसे पहले कच्चे आम और टमाटर को धो लें। अब आधे टुकड़ों में काट लें। लहसुन की कलियां निकाल लें।

- अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें कच्चे आम, टमाटर और लहसुन डालें। धीमे आंच पर इन्हें सॉफ्ट होने तक पकाएं।

- अब इन्हें एक मिक्सर जार में निकाल लें। इसमें बारीक प्याज, हरा धनिया और सभी मसाले मिलाएं और पीस लें। आप चाहें तो दरदरा भी मिक्सचर बना सकते हैं।

- अंत में सरसों की कुछ बूंदे ऊपर से मिलाएं। अब इसे सर्व करें।