Upcoming Smartphones In February 2024: फरवरी में लॉन्च होंगे ये 5 धाकड़ स्मार्टफोन

01 Feb 2024

क्या आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं?

अगर हां, तो आपके लिए इस महीने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन का नाम शामिल है।

Honor Magic 6 Series: ऑनर MWC 2024 में अपनी मैजिक 6 सीरीज और मैजिक V2 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। रिपोर्ट्स की माने तो, स्मार्टफोन सीरीज 25 फरवरी मार्केट में दस्तक देगी। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।

iQOO Neo 9 Pro: यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 22 फरवरी को दस्तक देगा। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 12GB रैम के साथ कई धांसू फीचर्स उपलब्ध होंगे। इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

Honor X9b: यह डिवाइस फरवरी के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 30,000 रुपये हो सकती है और इसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलेगा।

Nothing Phone 2A: नथिंग ने पुष्टि कर दी है कि उसका अपकमिंग डिवाइस Nothing Phone 2A होगा। कंपनी इसे 26 से 29 फरवरी के बीच MWC 2024 में लॉन्च कर सकती है।

Vivo V30 5G: वीवो का यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 12GB वर्चुअल रैम के साथ आ सकता है। संभावना है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये होगी।