7600mAh की बैटरी और 50MP वाला दमदार कैमरा वाला iQOO का नया फोन, देखें डिटेल्स

02 Mar 2026

iQOO ने अपनी R-सीरीज़ का पहला किफायती फ्लैगशिप 15R लॉन्च कर दिया है, जिसमें पावर, कैमरा और बैटरी तीनों का तगड़ा कॉम्बिनेशन मिलता है

इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बिना रुकावट चलाता है

इसमें 7600mAh की विशाल बैटरी इस डिवाइस को लंबा बैकअप देती है

साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कुछ ही मिनटों में बैटरी अच्छी-खासी भर जाती है

इसमें 6.59-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट विज़ुअल्स को बेहद फ्लूइड बनाते हैं

इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony LYT-700V सेंसर (OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है

इसके फ्रंट में 32MP कैमरा है जो वीडियो कॉल और सोशल फोटो के लिए क्लियर रिज़ल्ट देता है

इसमें IP68 और IP69 रेटिंग फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखती है और इसमें LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है

इसके वेरिएंट बात करें तो 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB वेरिएंट में आता है वही इसकी कीमत 44,999 रुपये, 47,999 रुपये और 52,999 रुपये है

Axis Bank और HDFC Bank कार्ड पर 4,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है और प्रीबुकिंग 2 मार्च से और सेल 3 मार्च 2026 से। प्रीबुक करने पर Vivo TWS ईयरबड्स फ्री मिलेगा