Samsung ने ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाए Galaxy A और F सीरीज फोन के दाम

01 Mar 2026

Samsung ने अपने Galaxy A और F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं और नई कीमतें 25 फरवरी 2026 से लागू हो चुकी हैं

अगर आप नया Samsung फोन लेने की सोच रहे थे, तो अब आपको पहले से ज्यादा बजट रखना होगा

इस प्राइस अपडेट का असर Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 5G के अलग-अलग वेरिएंट्स पर पड़ा है

Galaxy A56 नई कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट अब 44,999 रुपये में मिलेगा, जो पहले 43,999 रुपये था

A56 टॉप वेरिएंट 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये से बढ़कर 48,999 रुपये हो गई है

Galaxy A36 अपडेट 8GB + 256GB वेरिएंट अब 36,499 रुपये में मिलेगा, पहले 35,499 रुपये था

A36 के 12GB + 256GB मॉडल अब 40,499 रुपये का हो गया है, यानी 2,000 रुपये का अंतर है

Galaxy F17 5G का 4GB + 128GB वेरिएंट अब 16,499 रुपये में उपलब्ध है वही इसके मिड वेरिएंट 6GB + 128GB मॉडल की नई कीमत 17,999 रुपये कर दी गई है

इनकी कीमतों की ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट जरुर देखें