02 Mar 2026
भारतीय ऑडियो ब्रांड Noise ने अपना नया प्रीमियम हेडफोन Airwave Max 6 लॉन्च किया है
यह हेडफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो लंबी बैटरी, क्लियर साउंड और आरामदायक डिजाइन चाहते हैं
इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है और इसे Amazon और Flipkart सहित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है
ये हेडफोन चार रंगों में आता है जो Dune White, Cobalt Blue, Forest Green और Carbon Black है
इसमें Coaxial Dual Driver सेटअप है, जिसमें 40mm और 12mm ड्राइवर्स मिलकर डीप बेस और क्लियर वोकल्स देते हैं
इसमें Hi-Res Audio और LDAC सपोर्ट के कारण म्यूजिक ज्यादा डिटेल और रिच सुनाई देता है
इसके Spatial/3D Audio फीचर मूवी, गेम और गानों में थिएटर जैसा फील देता है
इसमें 45dB तक Adaptive Hybrid ANC बाहरी शोर को कम कर शांत सुनने का अनुभव देता है
इसमें पांच माइक्रोफोन सिस्टम बैकग्राउंड नॉइस कम करके साफ आवाज देता है
ये सिंगल चार्ज पर 120 घंटे तक प्लेबैक और ANC ऑन होने पर करीब 80 घंटे तक बैकअप मिलता है