10 Jan 2024
रेडमी नोट 13 सीरीज के सभी मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
ग्राहक इन फोन्स को कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ अमेजन से ऑर्डर कर सकते हैं।
Redmi Note 13 5G इस लाइनअप का बेस मॉडल है, जो तीन वेरिएंट में आता है।
Redmi Note 13 5G की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है, जिसमें 6GB+128GB वेरिएंट मिलता है। इसके 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 18,999 रुपये और 20,999 रुपये है।
Redmi Note 13 Pro 5G: इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि, 8GB+256GB और 12GB+256 वेरिएंट की कीमत क्रमशः 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है।
Redmi Note 13 Pro Plus 5G: 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये, 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट के लिए क्रमशः 31,999 रुपये और 33,999 रुपये कीमत रखी गई है।
इन फोन्स पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिसका लाभ लेकर आप फोन की कीमत और भी कम कर सकते हैं।