03 Feb 2024
रियलमी भारतीय बाजार में महंगे से लेकर सस्ते दाम में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश करता है।
आगे की स्लाइड में हम रियलमी के टॉप 5 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।
इन 5 फोनों की लिस्ट में तीन महंगे और दो सस्ते हैं। आइए एक नजर डालते हैं।
Realme 12 Pro+ 5G: रियलमी ने इस फोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इस फोन के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹31,999 और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹33,999 है।
Realme 12 Pro 5G: यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। इसे आप Submarine Blue और Navigator Beige कलर में खरीद सकते हैं।
Realme 10 Pro+ 5G: रियलमी का यह डिवाइस कुल तीन वेरिएंट में आता है। इसमें 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः ₹24,999 और ₹25,999 है। जबकि, टॉप मॉडल 8GB+256GB की कीमत ₹27,999 है। इसे आप Hyperspace Gold, Dark Matter और Nebula Blue कलर ऑप्शन में आता है।
Realme C51: रियलमी का यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है और टॉप मॉडल (4GB+128GB) की कीमत 8,499 रुपये है। यह Mint Green और Carbon Black कलर में आता है।
Realme C67 5G: यह स्मार्टफोन भी दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। इसे आप Sunny Oasis और Dark Purple कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।