Moto G24 Power: 30 जनवरी को लॉन्च होगा Motorola का धाकड़ फोन

25 Jan 2024

क्या आप एक दमदार स्मार्टफोन खरीदना का प्लान बना रहे हैं?

अगर हां, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

दिग्गज मोबाइल फोन निर्माता मोटोरोला ने अपने एक धाकड़ स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा की है।

कंपनी ने कहा है कि वह 30 जनवरी को भारत में Moto G24 Power स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा।

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि यह एक बजट डिवाइस होगा।

हालांकि, इस फोन के स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।

Moto G24 Power में आपको 6,000mAh बैटरी की बैटरी के साथ 50MP का रियर मेन कैमरा है।

अपकमिंग फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला  6.6-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा।