27 Jan 2024
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
यदि आप पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आपको सबसे पहले एक अकाउंट बनाना होगा या अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर MY Aadhaar सेक्सन दिखेगा, वहां क्लिक करें।
आपको MY Aadhaar के अंतर्गत विभिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें से अपडेट आधार विवरण का चुनाव करें, फिर वह जानकारी चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं।
आगे बढ़ने के लिए, आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। फिर Request OTP पर क्लिक करें।
आपको अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करें और Validate OTP पर क्लिक करें।
अब, आप फेज 5 में चुनी गई विशिष्ट जानकारी को संपादित कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सटीक और पूर्ण हैं।
सबमिट करने से पहले डिटेल्स को एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें। एक बार पुष्टि हो जाने पर, Submit Update Request पर क्लिक करें।
आपको एक पुष्टिकरण संदेश और एक अद्वितीय अपडेट संदर्भ संख्या (URAN) प्राप्त होगी। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।