स्मार्टफोन बाजार में इन 5 फोनों का है दबदबा

29 Jan 2024

मार्केट में एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, जो दमदार फीचर्स से लैस होते हैं।

इस साल भी कई पावरफुल स्मार्टफोन्स की एंट्री हुई है, जो बाजार में तहलका मचा रहे हैं।

आगे की स्लाइड में हम ऐसे ही 5 पावरफुल स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं, जिसमें कैमरे से लेकर बैटरी तक सब कुछ दमदार है।

Google Pixel 8 Pro: यह स्मार्टफोन 12GB रैम, 6.7 इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, 5050 mAh बैटरी और एडवांस Tensor G3 प्रोसेसर से लैस है। कैमरे के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा (50MP + 48MP + 48MP) और 10.5MP फ्रंट कैमरा है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,13,999 रुपये है।

OnePlus 12: वनप्लस ने इसे हाल ही में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 100-वाट चार्जिंग सपोर्ट, 16 GB तक रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलता है। डिवाइस के टॉप मॉडल की कीमत 69,999 रुपये है।

OnePlus Open: यह एक फोल्डेबल फोन  है, जिसकी कीमत 1,39,990 रुपये है। इसमें 16 GB रैम, 512GB स्टोरेज, 7.82 inch डिस्पले, 64MP रियर कैमरा और 4805 mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy S24 Ultra: इस फोन का टॉप मॉडल  12GB रैम और 1 TB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,59,999 रुपये है। इस फोन में 6.8 इंच Quad HD+ डिस्प्ले, 200MP रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

Apple iPhone 15 Pro Max: इसकी शुरुआती कीमत 1,59,900 रुपये है और टॉप वेरिएंट के लिए 1,99,900 रुपये तक जाती है। पिछले साल लॉन्च हुए इस आईफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले, 48MP + 12MP + 12MP | 12MP फ्रंट कैमरा है। यह A17 Pro Chip, 6 Core प्रोसेसर द्वारा संचालित है।