Vivo V70 FE Launch Date: चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने हाल ही में भारत में अपनी V70 सीरीज पेश की थी, जिसमें वीवो V70 और V70 एलीट शामिल हैं। अब खबर आ रही है कि इस सीरीज में एक नया किफायती मॉडल 'वीवो V70 FE' (Vivo V70 FE) जुड़ने वाला है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के फीचर्स, कलर ऑप्शन और संभावित लॉन्च तारीख इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार, यह फोन 200 मेगापिक्सल के दमदार कैमरे और विशाल बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है।
लॉन्च तारीख और आकर्षक कलर विकल्प
टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी के अनुसार, वीवो V70 FE को इसी महीने के अंत में, यानी 28 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन- म्यूज पर्पल, ओशन ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर में उपलब्ध होगा। स्टोरेज की बात करें तो इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिसमें 8GB+256GB, 12GB+256GB और 8GB+512GB शामिल हैं। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित ओरिजिनओएस 6 (OriginOS 6) पर चलेगा और कंपनी इसके साथ 6 साल तक के ओएस अपडेट दे सकती है।
शानदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर
लीक के मुताबिक, वीवो V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट (MediaTek Dimensity 7360 Turbo) दिया जा सकता है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन की सुरक्षा के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखेगी। इसके अलावा, इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलने की भी उम्मीद है।
200MP कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए वीवो V70 FE में एक पिल-शेप्ड (गोली के आकार का) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसका कैमरा 4K रेजोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।
7,000mAh की बैटरी और डिजाइन
लंबे बैकअप के लिए इस हैंडसेट में 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 90W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेंडर इमेज से पता चलता है कि फोन का पिछला हिस्सा फ्लैट होगा और फ्रंट में काफी पतले बेजेल्स (Bezels) देखने को मिलेंगे। पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दाईं ओर स्थित होंगे। वीवो की ब्रांडिंग पीछे की तरफ नीचे बाईं ओर दी गई है, जो इसे एक क्लासी और मॉडर्न लुक देती है।










