Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च हो गई है, जिसमें Galaxy Book 6 Ultra, Pro और स्टैंडर्ड मॉडल शामिल हैं। इसमें 16-इंच डिस्प्ले, Intel Core Ultra प्रोसेसर और 32GB RAM मिलती है। जानिए कीमत-फीचर्स।

Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में शुक्रवार को लॉन्च हो गई। इस सीरीज में फ्लैगशिप Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro, और स्टैंडर्ड Galaxy Book 6 मॉडल शामिल हैं। यह एक प्रीमियम लैपटॉप है, जिनकी कीमत लाखों में है। ये तीनों लैपटॉप कंपनी की ऑनलाइन स्टोर और Samsung के अधिकृत ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

नई Galaxy Book 6 सीरीज लैपटॉप Intel के लेटेस्ट Panther Lake प्रोसेसर से लैस हैं। इनमें 32Gb तक रैम के साथ शानदार 16 इंच की बड़ी टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा, 140W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। देखिए इनकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से।  

Samsung Galaxy Book 6 सीरीज की भारत में कीमत  
1. Galaxy Book 6 Ultra: भारत में इसकी कीमत Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर वाले वेरिएंट के लिए ₹2,42,990 से शुरू होती है।

2. Galaxy Book 6 Pro (14-इंच): Intel Core Ultra 5 Series 3 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹1,78,990 है। यह केवल ग्रे रंग में उपलब्ध है।

3. Galaxy Book 6 (14-इंच): इसी प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन वाले मॉडल की कीमत ₹1,27,990 है। यह ग्रे और सिल्वर रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

कंपनी बैंक डिस्काउंट शामिल कर प्रभावी कीमत दे सकती है। इसके अलावा, 24 महीने तक ब्याज-मुक्त EMI विकल्प या ₹5,000 तक का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। वैध छात्र ID के साथ ग्राहक अतिरिक्त 10% लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये लैपटॉप Samsung ऑनलाइन स्टोर और अधिकृत ऑफलाइन चैनल्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ेः- Tecno Spark 50 5G इंडिया में लॉन्च: 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा Pixel-जैसा कैमरा डिजाइन, जानें कीमत

Samsung Galaxy Book 6 Ultra – स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Samsung Galaxy Book 6 Ultra Windows 11 Home पर चलता है और इसमें 16-इंच का WQXGA+ (2880x1800 पिक्सल) AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core Ultra X7 Series 3 Evo Edition प्रोसेसर दिया गया है, जो Intel NPU (50 TOPS) और Nvidia GeForce 5070 GPU के साथ मिलकर दमदार स्पीड और AI क्षमता प्रदान करता है। लैपटॉप में 32GB LPDDR5x RAM और 1TB PCIe SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों शानदार रहते हैं।

फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 2MP का 1080p फुल-HD वेबकैम दिया गया है, वहीं Samsung Two Tone Pro बैकलिट कीबोर्ड और हैप्टिक टच ट्रैकपैड यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। पावर के लिए इसमें 80.20Wh की बैटरी दी गई है, जो 140W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 Thunderbolt 4 पोर्ट, 1 USB Type-A पोर्ट, माइक्रोSD कार्ड स्लॉट, ऑडियो जैक और HDMI 2.1 पोर्ट मिलते हैं। डिजाइन के लिहाज से यह लैपटॉप 356.9×248×15.4mm का है और इसका वजन करीब 1.89 किलोग्राम है।

 Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 की खासियत
Samsung Galaxy Book 6 Pro Windows 11 Home पर चलता है और इसमें 16-इंच तक का AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra X7 Series 3 Evo Edition प्रोसेसर और Intel Arc Graphics के साथ दमदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें RAM, स्टोरेज, NPU, कैमरा, पोर्ट्स, कीबोर्ड और ट्रैकपैड जैसी ज्यादातर सुविधाएं Ultra मॉडल जैसी ही हैं। बैटरी की बात करें तो 16-इंच वेरिएंट में 78.07Wh और 14-इंच मॉडल में 67.18Wh बैटरी मिलती है। डिजाइन के मामले में यह काफी स्लिम और हल्का है, जहां 16-इंच मॉडल का वजन 1.59kg और 14-इंच का 1.24kg है।

ये भी पढ़े-ः Redmi 15A: 6,300mAh बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5G फोन भारत में लॉन्च, देखिए खासियत और कीमत

Samsung Galaxy Book 6 भी Windows 11 Home पर आधारित है और इसमें Pro व Ultra मॉडल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। यह लैपटॉप 16-इंच टच, 16-इंच नॉन-टच और 14-इंच नॉन-टच डिस्प्ले ऑप्शन में आता है, जिसमें टॉप वेरिएंट WUXGA IPS टचस्क्रीन और 350 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर और Intel NPU (49 TOPS) के साथ इंटीग्रेटेड GPU दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 सपोर्ट मिलता है, जबकि इसका डिजाइन अलग-अलग वेरिएंट्स के अनुसार स्लिम और पोर्टेबल रखा गया है।