Redmi 15A भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह Xiaomi के सब-ब्रांड की अफोर्डेबल स्मार्टफोन रेंज में नवीनतम एंट्री है। नया A सीरीज स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसमें ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट दिया गया है। Redmi 15A में 6,300mAh की बड़ी बैटरी है और इसमें 32-मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट लगी है। फोन में 6.9-इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जानिए कीमत और अनय फीचर्स।
Redmi 15A की भारत में इतनी है कीमत
Redmi 15A की शुरुआती कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए ₹12,999 रखी गई है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल ₹16,499 और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,499 में उपलब्ध हैं। यह Ace Black, Awesome Blue और Amaze Purple कलर ऑप्शन में आता है। नया Redmi 15A 3 अप्रैल से Flipkart, Mi.com और Xiaomi के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
Redmi 15A के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 15A डुअल-सिम फोन है और यह Android 16 पर HyperOS 3.0 के साथ चलता है। Redmi ने इसके लिए चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है। फोन में AI आधारित फीचर्स जैसे Google Gemini, Circle to Search और Xiaomi Interconnectivity भी शामिल हैं।
फोन में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 60Hz, 90Hz और 120Hz तक बदलती रहती है। स्क्रीन में 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है।
Redmi 15A में T8300 5G ऑक्टा-कोर SoC है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है और Mali-G57 GPU के साथ आता है। इसमें 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। RAM वर्चुअल RAM एक्सपेंशन को सपोर्ट करती है, जबकि स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 15A में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें 32-मेगापिक्सल का मेन सेंसर (f/2.0 अपर्चर) और LED फ्लैश शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में IP52 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन भी है।
बैटरी औऱ कनेक्टविटी
कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS/AGPS, Glonass, Galileo, FM Radio, 3.5mm ऑडियो जैक, USB OTG और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कॉम्पास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं।
Redmi 15A में 6,300mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है। फोन का साइज़ 171.56x79.47x8.15mm है और वजन 210 ग्राम है।










