Instagram New Feature: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लेकर आने की तैयारी कर रहा है। इस नए अपडेट के जरिए अब आप अपनी पसंदीदा Reels को पहले डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी देख सकते हैं। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा, जो खराब नेटवर्क या सीमित डेटा वाले क्षेत्रों में ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
इस फीचर के साथ इंस्टाग्राम यूजर्स को डाउनलोड मैनेजमेंट के लिए कई विकल्प भी देगा, जैसे कितनी Reels ऑफलाइन स्टोर करनी हैं, केवल Wi-Fi पर डाउनलोड करना या ऑटोमैटिक डाउनलोड चालू/बंद करना। इससे इंस्टाग्राम का अनुभव और भी आसान, स्मार्ट और डेटा-फ्रेंडली बन जाएगा।
बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे Reels
एक नई लीक के अनुसार, Instagram एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी Reels देख सकेंगे। यह जानकारी मोबाइल डेवलपर और जाने-माने ऐप टिप्स्टर Alessandro Paluzzi ने X (पूर्व में Twitter) पर शेयर की है। उनके द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, Instagram एक ऐसे सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है, जो Reels को ऑटोमैटिक डाउनलोड कर लेगा, ताकि उन्हें बाद में बिना इंटरनेट के देखा जा सके।
ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy S25 Plus सस्ता हुआ! मिल रही ₹26,000 की तगड़ी छूट, यहां देखें ऑफर प्राइस-फीचर्स
Instagram में ‘Manage offline downloads’ नाम का एक नया सेटिंग ऑप्शन भी आ सकता है। इसके जरिए यूजर्स यह कंट्रोल कर पाएंगे कि डाउनलोड कैसे हों। उदाहरण के लिए, एक टॉगल हो सकता है जिससे ऑटोमैटिक डाउनलोड ऑन/ऑफ किया जा सके, और एक विकल्प यह भी हो सकता है कि डाउनलोड केवल Wi-Fi पर ही हों।
लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, Instagram यूजर्स को यह भी चुनने का विकल्प दे सकता है कि वे कितने वीडियो ऑफलाइन सेव रखना चाहते हैं। इसमें 10, 30 या 50 Reels तक स्टोर करने के ऑप्शन मिल सकते हैं। साथ ही, यूजर्स यह भी तय कर सकते हैं कि वे ऑफलाइन Reels को सामान्य फीड में देखना चाहते हैं या एक अलग Downloads सेक्शन में।
ये भी पढ़े-ः Realme P4 Lite 5G की पहली सेल शुरू: ₹11,499 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन, देखें फीचर्स और ऑफर्स
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ऑफलाइन Reels फीचर को अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है और फिलहाल यह टेस्टिंग फेज में हो सकता है। साथ ही, Meta इसे कब लॉन्च करेगा या नहीं करेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।