Realme भारतीय बाजार में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च करने जा रहा है। 7000mAh की बड़ी बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट और 50MP कैमरे के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।
Realme 16 5G में हॉरिजॉन्टली अलाइंड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, सर्कुलर LED फ्लैश और एक छोटा रिफ्लेक्टिव सर्फेस है, जिसे कंपनी "सेल्फी मिरर" के रूप में मार्केट कर रही है। देखिए इसके अब तक सामने आए फीचर्स और अन्य डिटेल्स से जुड़ी सभी जानकारी।
Realme 16 5G Launch Date in India: कब होगा लॉन्च?
कंपनी के अनुसार, Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस घोषणा के कुछ दिन पहले ही कंपनी ने फोन के लॉन्चिंग का भारत में टीज़र शुरू किया था। भारत में यह डिवाइस Flipkart और कंपनी की ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़े-ः Realme P4 Lite 5G की पहली सेल शुरू: ₹11,499 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन, देखें फीचर्स और ऑफर्स
Realme 16 5G Specifications: बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस
Flipkart पर आने वाले Realme 16 5G के लैंडिंग पेज के अनुसार, यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आएगा: Air Black और Air White। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इसमें 7,000mAh की बैटरी होगी, जिसे 60W चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकेगा।
Design & Camera: सेल्फी मिरर के साथ नया कैमरा सेटअप
Realme 16 5G में Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलेगा, साथ ही कंपनी का Realme UI 7.0 इंटरफेस भी शामिल होगा। फोन को चार साल की सुरक्षा अपडेट्स और तीन Android OS अपग्रेड्स भी मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें वapor chamber cooling सिस्टम और 6,050 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया है। डिवाइस में IP69 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है।
ये भी पढ़े-ः Instagram New Feature: इंस्टाग्राम जल्द लाएगा ऑफलाइन Reels फीचर, बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे वीडियो
फोन में 6.57-इंच का डिस्प्ले और 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में रिंग-शेप्ड LED फ्लैश और छोटा रिफ्लेक्टिव सर्फेस भी है, जिसका उपयोग रियर कैमरा से सेल्फी लेने के लिए किया जा सकता है।
Global Variant Details: RAM, Storage और अन्य फीचर्स
ग्लोबल वर्ज़न में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट है और यह 12GB तक RAM के साथ आता है। ग्लोबल वर्ज़न में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज उपलब्ध है। फोन का वजन 183 ग्राम और मोटाई 8.1mm है।










