Samajwadi Party Lok Sabha Candidate: समाजवादी पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाए गए हैं।
SP chief Akhilesh Yadav
- Published: 14 Apr 2024, 02:55 PM IST
- Last Updated: 14 Apr 2024, 08:19 PM IST
Samajwadi Party Lok Sabha Candidate: समाजवादी पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने बदायूं से शिवपाल यादव के स्थान उनके बेटे आदित्य यादव को मैदान में उतारा है। जबकि, सुल्तानपुर से रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है।
सपा ने रविवार को सुबह भी एक सूची जारी की है। जिसमें फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है। बाबू सिंह BSP सरकार में मंत्री थे।
सपा ने मछली शहर से प्रिया सरोज, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, संतकबीर नगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, डुमरियागंज से भीष्मशंकर तिवारी कुशल और श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
श्रावस्ती में बसपा के निष्कासित सांसद
समाजवादी पार्टी ने बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह के अलावा एक और बसपा नेता को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने श्रावस्ती लोकसभा सीट पर बसपा से निष्काषित सांसद राम शिरोमणि वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।