Bharat Jodo Nyay Yatra in Moradabad UP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा में 42वें दिन प्रियंका गांधी साथ आईं। यात्रा शुक्रवार को प्रियंका के ससुराल मुरादाबाद में थी। लिहाजा, राहुल के साथ खुली जीप में उन्होंने रोड-शोकर जनता संवाद किया। कहा, युवा हो या किसान भाजपा सरकार हर वर्ग पर जुल्मा ढा रही है।
आप अपने अनुभव से सीखिए कि पिछले 10 साल में आपको क्या मिला है?
अपनी परिस्थितियों को देखें और सोचें कि आखिर मोदी सरकार से आपको क्या मिल रहा है।
बदलाव तभी आएगा जब आप अपनी परिस्थितियों को देखकर अपना वोट देंगे।
: @priyankagandhi जी
📍 मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/nMqFpVWbms
— Congress (@INCIndia) February 24, 2024अग्निवीर योजना से 90 फीसदी आबादी का रास्ता बंद
न्याय यात्रा के दौरान मुरादाबाद की जनता से संवाद करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया कि कैसे तीन लोग मिलकर जनता का रुपया लूट रहे हैं। सरकारी सम्पतियों को बेचा जा रहा है। राहुल ने कहा, यहां एक धर्म को दूसरे धर्म और एक जात को दूसरी जात से लड़ाया जाता है। भाषा और क्षेत्र के नाम पर दूरियां पैदा की जाती हैं। फिर 24 घंटा आपका धन लूटा जाता है। कहा, अग्निवीर योजना लेकर आए ताकि, 90 फीसदी आबादी का रास्ता बंद कर सकें।
WATCH VIDEO









