Auraiya Woman killed son: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति की मौत के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों को नदी डुबोकर मार डाला। आठ वर्षीय बड़े बेटे ने नदी से किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मृत बच्चों के शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए हैं।

वारदात फफूंद कोतवाली क्षेत्र के सेंगर नदी केशमपुर घाट की है। एसपी चारू निगम के मुताबिक, प्रियंका गुरुवार सुबह अपने चारो बच्चों सोनू, आदित्य (6), माधव (4) और डेढ़ साल के मंगल को लेकर ऑटो से निकली। घर से निकलते समय ताई गीता को फोन कर बताया कि बच्चों को लेकर मरने जा रही हूं। इसके बाद फोन काट दिया।
बेटे ने बयां की कहानी
8 वर्षीय बच्चे सोनू ने पुलिस को बताया, मां का नाम प्रियंका है। वह बसरेहर गांव में रहती है। डेढ़ साल पहले करंट की चपेट में आने से पिता अवनीश की मौत हो गई है। इसके बाद मां ने चचेरे देवर आशीष के साथ रह रही थी। कुछ समय से दोनों में झगड़ा चल रहा है।
औरैया में एक मां ने 3 बच्चों की हत्या कर दी
चौथा बेटा हाथ छुड़ाकर भागा तो बच गया.
डेढ़ साल का मासूम अभी भी लापता है..
महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है...@auraiyapolice pic.twitter.com/jjCQBLW8tm
— RupendraVyadav/रुपेन्द्र🇮🇳 (@RupendraVyadav) June 27, 2024औरैया
मृतक बच्चों की मां को पुलिस ने लिया हिरासत में
एलमृतक बच्चों की मां से की जा रही है पूछताछ
एक लापता बच्चों की तलाश कर रही है पुलिस
चार बच्चों में एक बच्चा अभी भी चल रहा लापता
बच्चों को बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही पुलिस @auraiyapolice @Uppolice pic.twitter.com/wzyrDi3iwp
— अजय द्विवेदी एडवोकेट (जर्नलिस्ट) (@AjayDwi65357304) June 27, 2024 पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह कुछ भी बताने को नहीं है। बच्चों के नाना समेत परिजन पहुंच गए हैं। महिला ने इस वारदात को अंजाम क्यों किया, अब तक स्पष्ट नहीं है। परिवार के अन्य लोगों से भी भी पूछताछ की जा रही है। तीनों बच्चों के शव मर्चुरी भेज दिए गए हैं।









