Logo
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाजपुर थाना क्षेत्र में नाथून के पास नेशनल हाईवे-148डी पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Rajasthan Accident: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाजपुर थाना क्षेत्र में नाथून के पास नेशनल हाईवे-148डी पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब दोनों बाइकों पर सवार युवक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक करीब 100 मीटर दूर सड़क पर जा गिरे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जहाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान जितेंद्र पुत्र अशोक मेघवंशी, विशाल पुत्र हनुमान सिंह राजपूत और नरेंद्र पुत्र हरजीराम मेघवंशी के रूप में हुई है। वहीं घायल राहुल पुत्र सरदार सिंह निवासी जोझर थाना शक्करगढ़ का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह दोनों बाइकों की तेज रफ्तार बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

7