Digvijay Singh Rajgarh Election: लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद रत्नाकर सिंह का निधन हो गया। रत्नाकर उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिले की रामनगर राज परिवार से सदस्य थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही दिग्विजय सिंह ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंच गए।
कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया। ६१ वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं। इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूँ।
ईश्वर रत्नाकर…
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) April 22, 2024 नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके रत्नाकर
रत्नाकर सिंह सरल स्वभाव व सज्जन व्यक्ति थे। गरीबों की मदद के लिए वह हर समय तत्पर रहते थे। नगर पंचायत के अध्यक्ष रहते जनहित के कई कार्य किए। बाराबंकी की रामनगर स्टेट बच्चों से बुजुर्गों तक उनके दिवाने थे। नगर में बड़ी बाजार शुरू कराई थी, जिसके बाद से स्थानीय लोगों को काफी फायदा हुआ।










