Chhatarpur Viral Video: मध्यप्रदेश। छतरपुर में एक बस स्टैंड पर पुलिस और बस कंडक्टर के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पुलिस ने कंडक्टर का हाथ मरोड़ा फिर कंडक्टर ने पुलिस को पीटना शुरू कर दिया। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
ISBT चौराहे पर हुई मारपीट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारपीट की यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर राज्य बस स्टैंड (ISBT) के बाहर चौराहे पर कंडक्टर-पुलिस आरक्षक के बीच विवाद हुआ। धीरे-धीरे मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
देखिए वीडियो
बस किराए को लेकर हुआ विवाद
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, विवाद बस के किराए को लेकर हुआ था। पहले दोनों तेज आवाज में एक-दूसरे पर चिल्लाये फिर मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई देख लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई हुए किसी ने इस विवाद का वीडियो बना लिया।
पुलिस ने लिया मामले में संज्ञान
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि, वीडियो की जांच की जा रही है। किसी तरह की शिकायत मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। अब तक किसी के द्वारा थाने में शिकायत नहीं की गई है।
(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)









