होली से पहले भोपाल में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, 27 क्विंटल संदिग्ध मावा और 45 किलो पनीर जब्त, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।

मध्यप्रदेश। होली से पहले प्रशासन नकली मावा और नकली पनीर बेचने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में है। ग्राहकों तक शुद्ध और सही गुणवत्ता का पनीर और मावा पहुंचे इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। होली से पहले नकली पनीर और मावा की सप्लाई मार्केट में बढ़ जाती है इसके लिए गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पांच-पांच सैम्पल जांच के लिए भेजे
जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा 27 क्विंटल नकली मावा और 45 kg पनीर जब्त किया गया है। आशंका है कि, यह नकली हो सकते हैं इसलिए टीम ने जब्ती कर पांच-पांच सैम्पल जांच के लिए भेज दिए हैं।

होली से पहले एक्शन में प्रशासन

मावा की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए
कलेक्टर भोपाल ने बताया कि, आगामी होली एवं अन्य त्योहारों के अवसर पर आमजनों को शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों की सुगम उपलब्धता के लिए कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा खजूरी सड़क रोड स्थित टोल प्लाजा के पास से एक वाहन से लगभग 27 क्विंटल मावा अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 6 लाख रुपए और पनीर 45 किलो जिसकी मिलावट की शंका के आधार पर जप्त कर पांच-पांच नमूने लिए गए जो कि राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। 

विगत एक माह में खाद्य प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा भोपाल के अलग-अलग दूकानों कार्रवाई कर नमकीन मिठाई पनीर तेल मैदा बेसन इत्यादि खाद्य पदार्थ के नमूने 234 नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।