Ujjain News: मध्यप्रदेश। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में मिलने वाले लड्डू प्रसादी की गुणवत्ता पर सवाल उठाना कंटेंट क्रिएटर को भारी पड़ गया। मंदिर समिति ने कंटेंट क्रिएटर द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महाकाल थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
तबियत बिगड़ने की बात का जिक्र
बताया जा रहा है कि, कंटेंट क्रिएटर ने लड्डू प्रसादी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एक बच्ची की तबियत बिगड़ने की बात का भी जिक्र किया था। मंदिर समिति ने वीडियो जारी होने के दो दिन बाद शिकायत दर्ज करवाई है। समिति के अनुसार कंटेंट क्रिएटर द्वारा शेयर किया गया वीडियो मंदिर की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाता है।
इंस्टा यूजर ने शेयर किया भ्रामक वीडियो
महाकाल थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 25 फरवरी को सोशल मीडिया पर श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद के संबंध में एक भ्रामक वीडियो उज्जैन के रहने वाले रोशन यादव नाम के इंस्टा यूजर द्वारा शेयर किया गया था। वीडियो में महाकाल मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराए जाने वाले प्रसाद को लेकर गलत बातें कही गई थी। प्रसाद खाने से किसी की तबियत खराब होने की बात निराधार और भ्रामक थी। मंदिर समिति का यह भी कहना है कि, आरोपी द्वारा प्रसाद को जानबूझकर फैलाकर दिखाया गया था।
यह भी पढ़ें: यूनिफॉर्म में रीलबाजी पड़ी भारी
यह भी पढ़ें: MP में अवैध कॉलोनियों का होगा खात्मा
यह भी पढ़ें: काफिला रोककर शिवराज ने बचाई युवक की जान
यह भी पढ़ें: गुना में जुड़वां शिशुओं की मौत, डॉक्टरों पर आरोप
यह भी पढ़ें: उज्जैन मेले में टूटा बिक्री का रिकॉर्ड
महाकाल मंदिर का श्रीअन्न रागी लड्डू
मंदिर समिति का कहना है कि, श्री अन्न रागी लड्डू प्रसाद में रागी का आटा, घी और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाते समय गुणवत्ता और सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। हर दिन मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालु इसे आस्था और विश्वास के साथ ग्रहण करते हैं।









