Betul Congress President resign: बैतूल में बुधवार को लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम के नामांकन कुछ देर बाद ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा उर्फ गुड्डू ने इस्तीफा दे दिया है। पूर्व CM कमलनाथ और PCC चीफ जीतू पटवारी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने वजह स्प्ष्ट नहीं की, लेकिन माना जा रहा है कि मंच पर जगह न मिलने से वह नाराज थे।
मोदी जी के इन 10 सालों में देश का कोई घर ऐसा नहीं बचा है जो महंगाई, बेरोज़गारी और आर्थिक संकट से परेशान नहीं हो!
इसलिए आवश्यक है झूठी गारंटी वाली सरकार को हटाकर जन जन के हित के लिए समर्पित कांग्रेस की सरकार बनाएँ।
📍 बैतूल pic.twitter.com/trmulXwSto
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) April 3, 2024 30 वर्ष निष्ठा पूर्वक की कांग्रेस की सेवा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा उर्फ गुड्डू ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैंने करीब 30 वर्षों से कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर पूरी निष्ठा से सेवा की है, लेकिन वर्तमान में मैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य करने में असमर्थ हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।
महंगाई, बेरोज़गारी और आर्थिक संकट से परेशान
जीतू पटवारी ने बैतूल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी झूठी गारंटी वाली सरकार को हटाकर जन-जन के लिए समर्पित कांग्रेस की सरकार बनाएं। बताया कि आज हर कोई महंगाई, बेरोज़गारी और आर्थिक संकट से परेशान है। 10 साल में सब कुछ तहस नहस हो गया है।










