16000 leaders left Congress: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में नेता तोड़ो अभियान चला रखा है। नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। गुरुवार का आंकड़ा जोड़ दें तो यह संख्या 16 हजार से ज्यादा पहुंच जाएगी।
मध्य प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं, आज सदस्यता का आंकड़ा मिलाकर 16000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल है। मध्यप्रदेश… pic.twitter.com/jHv8uG7LGS
— Dr Narottam Mishra (Modi Ka Parivar) (@drnarottammisra) March 21, 2024 महाकौशल और विंध्य के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद नरोत्तम मिश्रा मीडिया से चर्चा कर रहे थे। कहा, मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। गिनीज बुक रिकार्ड बन जाए तो बड़ी बात नहीं होगी। राहुल गांधी से मेरा कहना है भगदड़ का मजा लिजिए अपने देश में कुछ दिन तो गुजारिए मध्यप्रदेश में।
कमलनाथ के गढ़ में सेंध, 300 नेता भाजपा में आए
MP में गुरुवर का दिन कांग्रेस के लिए घातक साबित हुआ। सुबह विंध्य के तीन दर्जन नेता कांग्रेस में शामिल हुए। शाम को कमलनाथ के करीबी नेताओं में सेंध लगा दी। 2018 में कमलनाथ के लिए विधायकी छोड़ने वाले पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना अपने 300 नेताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली।
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51जी एवं प्रदेश अध्यक्ष @vdsharmabjp जी की उपस्थिति में कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुहागवती सरेयाम एंव कांग्रेस के पूर्व मंत्री श्री दीपक सक्सेना जी के पुत्र श्री अजय सक्सेना जी सहित छिंदवाड़ा क्षेत्र के… pic.twitter.com/YaTiYWbmG4
— Dr Narottam Mishra (Modi Ka Parivar) (@drnarottammisra) March 21, 2024 








