Logo
शिक्षा मंत्री ने अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर नए भारतीय कानूनों की पढ़ाई को जरूरी बताया। पहलगाम हमले पर उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अब बर्दाश्त की सीमा खत्म हो चुकी है। कहा, पाकिस्तान को बख्शना सांप को दूध पिलाने जैसा है। कानून व्यवस्था में सुधार की अपील भी की।

 Ambedkar Law University : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोनीपत स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया और विश्वविद्यालय की शैक्षिक दिशा पर अपने विचार साझा किए।​ 

भारतीय न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना है 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य भारतीय न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय अंग्रेजों द्वारा बनाए गए पुराने कानूनों के बजाय भारतीय संदर्भ में नए और समकालीन कानूनों की पढ़ाई कराएगा। इससे छात्रों को बेहतर न्यायिक समझ और कौशल मिलेगा।​

पहलगाम हमले पर गहरा रोष व्यक्त कर पाकिस्तान को चेतावनी  

पहलगाम हमले पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए मंत्री महिपाल ढांडा ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बख्शना 'सांप को दूध पिलाने जैसा' है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे दोषियों को किसी भी कीमत पर न छोड़ें।​ 

न्याय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता 

मंत्री ने कहा कि अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी का उद्देश्य अच्छे न्यायविदों का निर्माण करना है, जो न्याय व्यवस्था को और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि देश ने पहली बार अपने कानून बनाए हैं, जो 1807 में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों से अलग हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने लुच्चे, लफंगे और बदमाशों के लिए कानून बनाए थे, जिन्हें हम ढो रहे थे। अब देश ने अपने कानून बनाए हैं और उन्हीं कानूनों की पढ़ाई इस विश्वविद्यालय में हो रही है। 

ये भी पढ़े : गुरुग्राम में धीरेंद्र शास्त्री का बयान : पहलगाम में हिंदुओं पर सीधा हमला हुआ, हम एकजुट होकर हिंदू राष्ट्र बनाएंगे 

5379487