Gurugram New Industrial Areas: गुरुग्राम में बनेंगे 3 नए इंडस्ट्रियल क्षेत्र बनाने का फैसला लिया गया है, इसे लेकर HSIIDC द्वारा जमीन खरीदने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

Gurugram New Industrial Areas: गुरुग्राम में 3 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का फैसला लिया गया है। इसे लेकर हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDS) द्वारा 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीन को चिहिन्त भी कर लिया गया है। जो जमीन मालिक ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की जानकारी के बारे में बताते हैं, उनसे जमीन खरीदने का प्लान बनाया गया है।  


यहां बनेंगे औद्योगिक क्षेत्र

  • HSIIDC की ओर से 12 गांवों से 1800 एकड़ जमीन खरीदने का प्लान किया गया है। जिसमें पद्मा स्कीम के तहत पटौदी में पहला औद्योगिक क्षेत्र 750 एकड़ पर बनाया जाएगा, जिसमें चिन्हित भूमि रामपुर गांव, जनौला, जोरी, और जटोला गांव की होगी। 
  • दूसरा औद्योगिक क्षेत्र पटौदी-फर्रुखनगर में 500 एकड़ जमीन पर बनेगा। जिसके लिए जटोला, जोरी, सांपका, ताज नगर गांव की जमीन ली जाएगी।  
  • तीसरा औद्योगिक क्षेत्र 550 एकड़ में फर्रुखनगर-हरसरू में बनाने की योजना है, इसमें 4 गांव बाबरा बाकीपुर, ख्वासपुर, पतली हाजीपुर, धाना शामिल है। 

3 साल पहले बनाया था पोर्टल 

राजस्व विभाग के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने 3 साल पहले जमीन खरीद ई-भूमि पोर्टल बनाया है। अधिसूचित गांवों के जमीन मालिक इस पोर्टल पर अपनी जमीन के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद वेरिफिकेशन और आगे की प्रक्रिया को पूरा किया गया है।  ऐसे में मालिक अपनी जमीन को  औद्योगिक और शहर को विकसित करने के उद्देश्य से देने के लिए तैयार है।

बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया  भूमि अधिग्रहण नहीं होगी, इसे धीरे-धीरे सरकार की ओर से खरीदा जाएगा। पहले फेज में जमीन मालिकों के साथ सीधे एग्रीमेंट होगा, इसके माध्यम से जमीन का रेट भी तय किया जाएगा। इसके बाद इन औद्योगिक क्षेत्रों को बनाने का काम होगा।    

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुग्राम में नए सेक्टर बनाए जाएंगे जिसमें गुरुग्राम के 36 गांवों से 17358 एकड़ जमीन खरीदने का प्लान बनाया गया है। इन गांवों के नाम हैं:-

  • खेड़की दौला
  • कादीपुर सीहीं
  • हरसरू
  • बसई
  • गाडौली
  • गाडौली कलां
  • गाडौली खुर्द
  • बहरामपुर
  • उल्लावास
  • कादरपुर
  • बादशाहपुर
  • टिकली
  • पलरा
  • खरकी
  • नौरंगपुर
  • मैदावास
  • सिकंदरपुर बढ़ा
  • लखनौला
  • हयातपुर
  • नवादा
  • फतेहपुर
  • वजीरपुर
  • कांकरोला
  • मेवका
  • धनकोट
  • खेड़की
  • माजरा
  • दौलताबाद
  • धनवापुर
  • मोहम्मदपुर हेड़ी
  • टीकमपुर
  • बाबूपुर
  • पवाला, खुशरूपुर, दोरका गांव शामिल हैं।

 जमीन मालिक की इच्छा पर होगा काम

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का उद्देश्य आने वाले सालों में शहर में नए  रिहायशी सेक्टर , व्यावसायिक जिले और संस्थागत एरिया विकसित करना है। इसके अलावा जमीन मालिक जब जमीन को बेचने की इच्छा जताएंगे, इसके बाद ही  नेगोसिएशन के आधार पर जमीन को खरीदा जाएगा।