Samaypur Badli Murder Case: दिल्ली के समयपुर बादली हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल एक शख्स ने यहां पर एक पत्नी और 3 मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान मुनचुन केवट के तौर पर हुई है। बुधवार 25 फरवरी को आरोपी ने घर में अपनी पत्नी समेत तीनों नाबालिग बच्चियों की गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था। करीब 15 पुलिस टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर लिया।
घरेलू विवाद की आशंका
पुलिस जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन राजस्थान के किशनगढ़ में पाई गई है। जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को दिल्ली लाकर उससे पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लग सके।
आरोपी की पत्नी यानी मृतका की पहचान अनीता के तौर पर हुई थी। अनीता अपने 7, 5 और 3 साल के 3 छोटे बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस का कहना है कि इस वारदात को प्लान के तहत अंजाम दिया था। हालांकि शुरुआती घरेलू विवाद के कारण हत्या का बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है, हालांकि अब तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।