Kapil Sibal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कल दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने अन्य 22 लोगों को दिल्ली शराब घोटाले के मामले से बरी कर दिया। इस मामले को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि सीबीई ने जानबूझ कर इस मामले को लंबा खींचने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि सीसीबीई को इस बात की भलीभांति जानकारी थी कि दोष सिद्ध करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं। कपिल सिब्बल ने सरकार से सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल 126 दिनों तक जेल में रहे तो इसका जिम्मेदार कौन है? साथ ही मनीष सिसोदिया को लेकर कहा कि मनीष भी 503 दिनों के लिए जेल में रहे, इसकी भरपाई कौन करेगा?
सीबीआई के पास सबूत ही नहीं थे
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित अन्य 21 लोगों को शराब घोटाले में बरी होने के बाद सीबीआई पर जमकर निशाना साधा। कपिल सिब्बल ने कहा कि सीबीआई को अच्छे से पता था कि उनके पास दोष सिद्ध करने के लिए सबूत मौजूद नहीं हैं। इसी वजह से उसने जांच को लंबा खींचा था।
एजेंसी किसी को भी निशाना बना रही है
इस दौरान उन्होंने जांच एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय वह जिसे चाहे उसे निशाना बना रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि एजेंसी बीजेपी के राजनीतिक फायदे के लिए जांच को जानबूझकर आगे खींच रही है। उन्होंने अपने दावे को सही सिद्ध करने के लिए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के खिलाफ दायर मामलों का उदाहरण दिया।
पी चिदंबरम के साथ भी यही हुआ
कपिल सिब्बल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई की जांच बिना किसी नतीजे के लंबी खिंचती जा रही हैं। वह लोग एक बाद एक को उन सभी लोगों को आरोपी बना देते हैं जिन्हें वह लोग चाहते हैं। इसके बाद जांच चलती रहती और लोग सालों तक जेल में पड़े रहते हैं और अंत में ऐसे मामलों में कुछ नहीं होता। पी चिदंबरम के मामले में भी यही हुआ था। अंत में कुछ भी साबित नहीं हुआ।









