Samaypur Badli Murder Case: दिल्ली के समयपुर बादली से 4 हत्याओं का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक महिला समेत उसके 3 बच्चों की हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या का आरोप मृतका के पति पर लगा है, जो फरार चल रहा है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतका आरोपी पति आजादपुर मंडी में सब्जी डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है। पुलिस फिलहाल स्थानीय लोगों से आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब हत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस इस बारे में सूचना इकट्ठा करने में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने महिला और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...
Four people, including a woman and her three children, were found murdered in the Samaypur Badli area. The husband, who works as a distributor at Azadpur Mandi, is suspected to have killed all four, according to preliminary investigation. He has been absconding since the… pic.twitter.com/mVJqX8lo28
— IANS (@ians_india) February 25, 2026










