Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नितिन हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पैर में गोली लग गई थी, जिसकी वजह से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि नितिन हत्याकांड को लेकर गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ करके अन्य आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू के तौर पर हुई है। दरअसल पुलिस ने नितिन हत्याकांड के मामले में मुठभेड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर की घर के बाहर चाकू से हमला और फायरिंग करके उनकी हत्या कर दी थी। इस वारदात में मोनू के साथ उसके साथी सचिन, जीते शामिल थे। तीनों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मोनू को अरेस्ट कर लिया है।
Greater Noida, Uttar Pradesh: In Luksar, a police encounter took place with murder accused Monu in the shooting of Nitin. Monu was arrested, and an illegal .315 bore pistol with live cartridges was recovered. Two other suspects were also apprehended, and the injured accused was… pic.twitter.com/9OcIkqfdv4
— IANS (@ians_india) February 24, 2026
पुलिस ने बदमाश को कैसे पकड़ा ?
मृतक नितिन की पत्नी श्वेता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने मामले के खुलासे के लिए 4 टीमों का गठन किया था। बीती रात मंगलवार को पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान पुलिस ने मोनू का पीछा किया, लेकिन आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोल चला दी, जिसमें मोनू के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल मोनू को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल मोनू के अलावा दूसरे 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










