आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'शीश महल' के चलते फिर से चर्चा में हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल दिल्ली विधानसभा में शीश महल के निर्माण से संबंधित आरोपों को लेकर अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया था। अब दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आप सुप्रीमो पर कंसा तजा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना फिल्म धुरंधर के एक किरदार से की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की वजह से रहमान डकैत का किरदार काफी चर्चा में है। दिल्ली को भी लूटा गया था। अरविंद केजरीवाल, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, 11 साल लोगों को सपने दिखाए, लेकिन जनता का सारा पैसा लूट लिया। यह पैसा अपने घर में शीश महल बनाने में लगा दिया, यह सोचकर कि कोई उन्हें हरा नहीं पाएगा। लेकिन हमारे 'धुरंधर' मतदाताओं ने उन्हें हरा दिया।
सौरभ भारद्वाज बोले- बीजेपी ने दिल्ली को कर्ज में डूबाया
उधर, आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर दिल्ली सरकार को कर्ज में डूबोने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार सत्ता में आई है जिसने दिल्ली सरकार को कर्ज में डुबो दिया है। अब तक दिल्ली सरकार कभी कर्ज में नहीं डूबी थी। उन्होंने दिल्ली सरकार पर लगभग बीस हजार करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया गया है।
#WATCH | Delhi | AAP Delhi President Saurabh Bhardwaj says, "For the first time in Delhi's history, a government has come to power that has put the Delhi government in debt. Until now, the Delhi government had never been in debt. They have saddled the Delhi government with a debt… pic.twitter.com/ejfPx68K5G
— ANI (@ANI) March 26, 2026
समाप्त








