Malviya Nagar Racist Incident: दिल्ली के मालवीय नगर से नस्लभेद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं का उनके ही पड़ोसी ने केवल इसलिए अपमान किया, क्योंकि वे नॉर्थईस्ट से हैं। झगड़े की शुरुआत घर में छोटी-मोटी मरम्मत को लेकर हुई थी, जिसने नस्लभेदी गालियों का रूप ले लिया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कपल पीड़िता के साथ बुरा बर्ताव करता दिख रहा है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला 20 फरवरी का बताया जा रहा है। दरअसल 20 फरवरी को दोपहर साढ़े 3 बजे यह झगड़ा हुआ था। जांच में सामने आया है कि पीड़िता मालवीय नगर में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट में किराए पर रहते हैं। उन्होंने एयर कंडीशनर लगाने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को हायर किया था। ड्रिलिंग के वक्त कुछ धूल और मलबा फर्श पर गिया था, जिसकी वजह से उसी अपार्टमेंट में रह रहे हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन गुस्सा हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आरोपी महिला ने आपत्तिजनक शब्द बोले
वायरल वीडियो में आरोपी कपल का बुरा बर्ताव करता साफ देखा जा रहा है। वीडियो में महिला पीड़ितों को 'मोमो' कहती हुई दिख रही है। आरोपी महिला आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कह रही है कि '500 रुपए में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली, क्या तुमने यहां मसाज पार्लर खोल लिया है? क्या यहां बिजनेस करने बैठी हो?'
पुलिस के पहुंचने के बावजूद भी झगड़ा जारी रहा। पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के सामने भी आरोपी बेखौफ झगड़ा कर रहे थे। आरोपी महिला ने बार-बार अपने पति के लिए कहा कि वह एक बड़े नेता और कस्टम ऑफिसर का बेटा है। इसके अलावा आरोपी महिला ने पीड़ितों को 'गटर-छाप' कहा, फिर उसने नस्लभेदी बातों की बौछार कर दी।
उसने कहा कि 'तुम्हारा कोई स्टेटस नहीं है, जाओ मोमोज बेचो. तुम नॉर्थ-ईस्ट वाले बकवास हो' एक पीड़िता ने कहा, 'तुमने मेरी इमेज खराब की है, तुमने शराब पीने का झूठा इल्ज़ाम लगाया। अगर तुम्हें कोई बोतल मिले, तो जाकर मेरे कमरे में देखो।' जवाब में, आरोपी महिला हद पार कर गई, उसने कहा, 'तुम उसके साथ क्यों नहीं सोती? मेरे बेडरूम में जाओ, तुम्हें पता चल जाएगा कि वह कितने साल का है।'
पीड़िता ने क्या कहा ?
पीड़िता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मेरा एयर कंडीशनर ठीक हो रहा था, तभी पहली मंज़िल पर धूल गिरी, उन्होंने (पहली मंज़िल पर मौजूद लोगों ने) हमारे इलेक्ट्रीशियन को गालियां दीं। हमने उसका बचाव किया। फिर उसने नॉर्थईस्ट के बारे में गालियां देना शुरू कर दिया। बाद में, उसने पुलिस को बुलाया, और हमारी बहस हुई। मैं चाहती हूं कि उसे सज़ा मिले।'
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का हुआ आयोजन
यह भी पढ़ें:- नोएडा के कारोबारी से 68 लाख की ठगी
यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें:- दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो में दो युवकों ने शख्स को बुरी तरह पीटा
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश गिरफ्तार
कपल के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने हर्ष सिंह और रूबी जैन के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद पीड़ितों को सिर से छत छिनने का भी डर है। वहीं ऐसा भी सामने आया है कि एक ब्रोकर ने उन्हें रिपेयर के काम के कारण 2 महीने के अंदर फ्लैट खाली करना पड़ेगा। पीड़ितों ने पुलिस प्रोटेक्शन और आरोपियों से फॉर्मल माफी की मांग उठाई है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।