Israel-US War: अमेरिका-इजराइल के युद्ध में नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके समर्थन में भारी संख्या में दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Israel-US War: अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी ईरान के समर्थन में भीड़ इकट्ठा हुई है, वहां मौजूद लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है, जिसकी वीडियो भी सामने आया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ में मौजूद लोगों ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया गया है। महिलाओं और पुरुषों के हाथों में अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर थी, जिसे वो लहराते हुए नजर आ रहे थे। काले झंडे लहराते हुए इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं रोने भी लगी, वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि उनके नेता को षड्यंत्र के तहत मार दिया गया है।  

लखनऊ-जम्मू में भी प्रदर्शन

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमलों में मौत के बाद आज रविवार को दिल्ली, लखनऊ और जम्मू के कुछ एरिया में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं दिल्ली के जामिया नगर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं।

अमेरिकी-इजरायली हमले में श्री खामेनेई के मारे जाने की रिपोर्टों के बाद शोक व्यक्त करने और विशेष नमाज़ अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। लखनऊ और जम्मू में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। लखनऊ में भी शिया समुदाय के सदस्यों ने भी  अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारेबाजी करके कड़ा विरोध किया। प्रदर्शन को देखते हुए, कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया।