Gurugram Murder Case: गुरुग्राम से रिश्तों को शर्मसार करने वाली करने वाली खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुग्राम के चौमा गांव में 22 साल की गुजंन की उसके पति ने सिलेंडर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बझेरा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ के संबंधित धाराओं में केस दर्ज कानून कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी बिहार का रहने वाला है
पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील और उसकी पत्नी गुंजन पिछले कई महीनों से चौमा रेलवे क्रॉसिंग के पास किराए के कमरे में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। वह गुरुग्राम में मजदूरी का काम करता था। मंगलावार की रात को सुनील और गुंजन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान गुस्साए सुनील ने गैस सिलेंडर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौत हो गई। हत्या करने बाद आरोपी सुनील मौके से फरार हो गया। मंगलवार को पूरे दिन कमरा बंद रहने के बाद पड़ोसियों ने बुधवार को खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो अंदर का नजारा देखकर पड़ोसी हैरान रह गए। पड़ोसियों ने देखा कि कमरे के अंदर सुनील की पत्नी गुंजन की खून से लथपथ लाश पड़ी है।
दोनों में अक्सर होती थी लड़ाई
इसके बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दोनों पिछले कई महीनों से मकान में किराए पर रह रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सुनील की तलाश शुरू की और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुनील ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके और उसकी पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। आरोपी ने बताया कि 23 मार्च को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और आरोपी ने गुस्से में आकर मिनी सिलेंडर गुंजन के मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।