Ghaziabad Police: यूपी के गाजियाबाद में 23 मार्च को हुए डबल मर्डर के केस में पुलिस में मुख्य आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। राशिद पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और अपने दोस्त की 23 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी राशिद ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी करा सकता है।
इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जैन कॉलोनी हरमपुर के जंगलों में गई। पुलिस के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी राशिद ने पहले से छुपाकर रखे हथियारों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और इसी जवाबी कार्रवाई में आरोपी राशिद के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को घायल हालात में पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसके अलावा गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी राशिद के पास से एक तमंचा और 2 कारतूस भी बरामद किए हैं। इस मामले में गाजियाबाद लोनी के एसीपी सिद्धांत गौतम ने बताया कि आरोपी राशिद राम पार्क थाना ट्रोनिका सिटी का रहने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि 41 वर्षीय राशिद डबल मर्डर केस में आरोपी है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पत्नी और दोस्त की हत्या
गाजियाबाद के पूजा कॉलोनी का रहने वाला आरोपी राशिद ने सोमवार रात को अपने पत्नी शबनम और अपने दोस्त फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला था कि आरोपी को अपनी पत्नी और दोस्त को बीच अवैध संबंधों को लेकर शक था। बताया जाता है कि आरोपी अपने पत्नी से ऐसा न करने के लिए माना भी करता था।
पत्नी कहती थी तलाक लेने की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसकी पत्नी रुकने की जगह सात बच्चों को छोड़कर तलाक लेने की बात कहती थी। इसके अलावा महिला मकान को बेचकर उन पैसों को ब्याज पर देना चाहती थी। इससे राशिद को लगा कि अगर ऐसा हुआ तो वह और उसके बच्चे रोड पर आ जाएंगे। शायद इसी बात से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।








