Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके गैंग के दूसरे सदस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश लंबे वक्त से फरार चल रहे थे, इसके अलावा पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार शूटर्स की पहचान लक्ष्य और नीरज के तौर पर हुई है। इन शूटर्स पर आरोप है कि इन्होंने दिल्ली में गदारी वसूलने और फायरिंग की कई वारदातों को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ दिल्ली में रंगदारी के लिए फायरिंग करने का केस भी दर्ज है।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह  दोनों शूटर्स ने  विदेश से अपना नेटवर्क ऑपरेट करने वाले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा दोनों का नाम हरियाणा के बड़े हत्याकांड में भी शामिल है।

2023 में जारी हुआ था  रेड कॉर्नर नोटिस

हिमांशु भाऊ का नाम खतरनाक गैंगस्टर में आता है। ऐसा कहा जा रहा है कि विदेश में बैठकर हिमांशु भाऊ अपने नेटवर्क को ऑपरेट करता है। हिमांशु हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। 3 साल पहले 2023 में हिमांशु के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था, इसके अलावा उस पर ढाई लाख का ईनाम भी घोषित है। 

दिल्ली समेत हरियाणा में क्राइम को अंजाम

दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा में रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसी वारदातों में  हिमांशु भाऊ गैंग का नाम भी सामने आया है। विदेश में बैठकर वह अपने शूटर्स के माध्यम से अपराधों को अंजाम देता है। फिलहाल पुलिस दोनों शूटर्स से पूछताछ करके गैंग के बाकी सदस्यों और विदेश से चल रहे इस ऑपरेशन की पूरी जांच पड़ताल करेगी।