Logo
Delhi Murder Case: दिल्ली महावीर एन्क्लेव में 25 साल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi Murder Case: दिल्ली के महावीर एन्क्लेव में होली के दिन 25 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा मामला पालम गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 25 साल के पुनीत यादव के तौर पर हुई है। पुनीत पेशे से डेयरी संचालक था।  DCP अमित गोयल के मुताबिक 4 मार्च होली के दिन पुलिस को मणिपाल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक घायल युवक, जिसे चाकू मारा गया है, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक पुनित की मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की हत्या होली के दिन की गई थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। 

नाबालिग निकला मास्टरमाइंड 

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को महावीर एनक्लेव की गली नंबर-7 में अंजाम दिया गया है। जिसके बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, जिसकी मदद से आरोपियों के बारे पता लगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ने मुख्य आरोपी नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड एक नाबालिग है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में एक नाबालिग ने बताया कि पुनीत उसे बार-बार  चिढ़ाया करता था, जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।  

5379487