Delhi Government: दिल्ली सरकार ने होली से पहले राजधानी की महिलाओं 4  बड़े तोहफे दिए हैं। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने x पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है।

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने होली से पहले राजधानी की महिलाओं और बेटियों को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि दिल्ली की मातृशक्ति और बेटियों को होली के पहले बड़ा उपहार मिल रहा है। ये चारों योजनाएं महिलाओं को आर्थिक सहयोग, सुरक्षित यात्रा, बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित हैं। ये कदम दिल्ली में नारी शक्ति को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

पहली योजना मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना है। इसके तहत ₹129 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है। यह योजना घरेलू महिलाओं को होली के अवसर पर राहत देने के लिए शुरू की गई है, जिससे उनकी रसोई की लागत कम हो सके।

पिंक स्मार्ट कार्ड योजना

दूसरी योजना सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना है। यह महिलाओं को दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देगी। इसका मकसद महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और आसान आवागमन सुनिश्चित करना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के कहीं भी जा सकें।

लखपति बिटिया योजना

तीसरी और चौथी योजनाएं बेटियों पर फोकस करती हैं। “मेरी पूंजी, मेरा अधिकार” योजना के तहत 40,642 बेटियों को ₹100 करोड़ की DBT सहायता दी जा रही है। साथ ही “लखपति बिटिया योजना” लॉन्च की जा रही है, जिसमें हर बेटी को ₹1 लाख तक का आर्थिक संबल मिलेगा। यह योजना बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए है। ये चारों योजनाएं दिल्ली सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। परवेश साहिब सिंह ने कहा कि विकसित दिल्ली की नई पहचान बनेगी नारीशक्ति। इन योजनाओं से माताओं, बहनों और बेटियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे सम्मान के साथ आगे बढ़ सकेंगी।