Rithala Metro Station Fire Case: दिल्ली में आज 5 मार्च गुरुवार को सुबह रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस टीम समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बनी करीब 50 झुग्गियों में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि, देखते ही देखते कई झुग्गियां आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। झुग्गियों में ज्वलनशील सामान और एक-दूसरे से सटी हुई झोपड़ियों के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया गया।
एक लड़की का शव मिला
पुलिस का कहना है कि हादसे के दौरान ज्यादातर लोग सो रहे थे, लेकिन आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग तुरंत बाहर निकल आए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहायता की। इस घटना में एक लड़की की मौत हो गई है, जिसका शव फायर टीम ने बरामद किया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
आग लगने के कारण कई परिवारों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिसकी वजह से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फिलहाल फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है, वहीं प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।