NDMC Flower Festival: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 3 मार्च मंगलवार को कनॉट प्लेस में NDMC के 2 दिवसीय 'पुष्प महोत्सव' का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में मौसमी फूलों और अलग-अलग थीम पर सजी पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। बता दें नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) द्वारा कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में उत्सव की शुरुआत की गई है।
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत एक छोटे समारोह के साथ हुई, जिसमें NDMC के अधिकारी और आमजन भी शामिल हुए थे। सीएम ने एनडीएमसी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि परिषद ने दिल्ली को हरित और सकारात्मक छवि बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। फूल महोत्सव का उद्घाटन करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि,' लोग ट्यूलिप के फूलों के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए कश्मीर जाते थे, अब उन्हें वहां जाने की जरूरत नहीं है, मध्य दिल्ली में ही ट्यूलिप के फूल प्रचूर मात्रा में उपलब्ध हैं।'
पूरी दिल्ली हरी-भरी बनें- सीएम रेखा गुप्ता
सीएम ने कहा, 'जी20 हो या हाल में आयोजित एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट, जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है, एनडीएमसी इलाके को साफ-सुथरा रखने और हजारों ट्यूलिप के फूल लगाने में सराहनीय काम करता है।' 'उन्होंने कहा कि दिल्ली की अन्य नगर निकायों को राष्ट्रीय राजधानी में अधिक हरित क्षेत्र बनाने के लिए एनडीएमसी से सीखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, "एनडीएमसी देश में हरित क्षेत्र बनाने के लिए एक आदर्श नगर परिषद बन गई है। हम चाहते हैं कि पूरी दिल्ली इसी तरह हरी-भरी और जीवंत हो जाए।'
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में फ्लावर फेस्टिवल 2026 रंगों, प्रकृति और क्रिएटिविटी का जीवंत उत्सव है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 3, 2026
इस सुंदर अनुभव का हिस्सा जरूर बनें। pic.twitter.com/oWM7vImCZH
NDMC को जरूरी संसाधन देंगे-सीएम
सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर हम दूसरी एजेंसियों के बागवानी विभाग के कर्मियों को NDMC के तहत ट्रेनिंग लेने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार पूरे शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए NDMC को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर यह भी कहा कि होली के मौके पर पुष्प महोत्सव से पूरा कनॉट प्लेस खिल उठा है।
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में फ्लावर फेस्टिवल 2026 का शुभारंभ किया।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 3, 2026
होली के अवसर पर इस फ्लावर फेस्टिवल से पूरा कनॉट प्लेस खिल उठा है।
यहां ट्रे गार्डन, पिरामिड और सिलेंडर आकार की शानदार फ्लावर इंस्टॉलेशन, खूबसूरत लैंडस्केप और खास सेल्फी पॉइंट्स इस आयोजन को और भी आकर्षक बना… pic.twitter.com/YHllYUMXbn
कल भी होगा कार्यक्रम
सीएम ने यह भी कहा कि त्रिकोणीय संरचना और बेलनाकार की शानदार पुष्प सज्जाएं, खूबसूरत परिदृश्य और खास सेल्फी पॉइंट्स इस आयोजन के आकर्षण को और भी ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं। इस महोत्सव में शहरी बागवानी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूलों की अलग-अलग सजावटें सुंदर परिदृश्य और बागवानी से जुड़ी प्रस्तुतियां शामिल हैं, NDMC ने यह भी कहा कि यह फेस्टिवल 4 मार्च को भी जारी रहेगा।









