Swati Maliwal Assault Case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने बिभव कुमार की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
18 मई को पुलिस ने बिभव कुमार को किया था गिरफ्तार
बता दें कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने उन पर हमला किया है। स्वाति मालिवाल का आरोप है कि बिभव कुमार ने उन पर 13 मई को केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर हमला किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ 16 मई को कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं 18 मई को उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। इसके बाद से ही बिभव कुमार जेल में बंद है। इससे पहले तीस हजारी कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।









