Sanjay Singh Fast: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) आज से हर शुक्रवार को उपवास रखेंगे। वह भारत माता की पूजा करेंगे। इसकी जानकारी पार्टी की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।
उपवास रखने को लेकर बोले संजय सिंह
खबरों की मानें तो, जेल से संजय सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जेपी जैसे आंदोलनों को फिर से खड़ा करने की जरूरत है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन और अत्याचार से पूरा देश त्रस्त है। इस लड़ाई के लिए हमें सड़क से लेकर जेल तक संघर्ष करना होगा। इसकी ताकत हमारी भारत माता के आशीर्वाद में निहित है, जो न सिर्फ हमारी मां हैं बल्कि हमारी ताकत भी हैं।
आप कार्यकर्ता भी रखेंगे हर शुक्रवार को उपवास
वहीं सांसद संजय सिंह के संदेश के बाद उत्तर प्रदेश के जिलों में आप कार्यकर्ता इस पहल में शामिल होंगे।कहा जा रहा है कि आप के कार्यकर्ता भारत माता की मूर्ति की पूजा करेंगे और हर शुक्रवार को उपवास रखेंगे।









