रायपुर। रेलवे क्रासिंग गेटमैन की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी, इस दौरान गेटमैन ने क्रासिंग के एक तरफ का गेट खोल दिया गेट खुलते ही राहगीर ट्रैक पार कर दूस छोर की तरफ जाने लगे। वैसे ही धड़धड़ाती हुई एक ट्रेन आ गई। इस दौरान ट्रैक पर पहले से एक ट्रेन जा रह थी। इस दौरान राहगीरों ने दोनों ट्रेन के ट्रैक की खाली जगह पर खड़े होकर अपनी जान बचाई। घटना कचना रेलवे क्रासिंग की है। मौके पर उपस्थित एक राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है।
इस संबंध में रेलवे प्रशासन से संपर्क करने पर जिम्मेदार लोगों ने ऐसी किसी तरह की घटना की जानकारी होने की बात से इनकार किया है। जिम्मेदारों का कहना है कि ऐसा वीडियो पूर्व में भी वायरल हुआ है, लेकिन वह वीडियो किसी और जगह का होना पाया गया। जानकारों से संपर्क करने पर उन लोगों ने बताया वीडियो कचना रेलवे फाटक का है।
रायपुर जिले में रेलवे क्रासिंग गेटमैन की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी, इस दौरान गेटमैन ने क्रासिंग के एक तरफ का गेट खोल दिया गेट खुलते ही राहगीर ट्रैक पार कर दूस छोर की तरफ जाने लगे। @RaipurDistrict #Chhattisgarh pic.twitter.com/7AjY8s9pLw
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 26, 2026
लापरवाही से बड़ी घटना टली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना मंगलवार शाम सात से आठ बजे के बीच की है। शहर से कचना जाने जो पहला फाटक पड़ता है, उसके सामने दूसरे ट्रैक पर एक ट्रेन आ रही थी। इसी दौरान गेटमैन ने एक तरफ का फाटक खोल दिया। फाटक खोलने से सिटी से रायपुर जाने वाले जैसे ही दूसरे छोर जाने लगे, इसी दौरान एक ट्रेन और आ गई। ट्रैक पर ट्रेन आने से घबराए लोग ट्रैक पार कर बीच में खड़े हो गए।








