Logo
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महिला पत्रकारों का सम्मान करेंगे। सुकमा जिले में फिर एक बार ईडी ने रेड मारी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

महिला पत्रकारों का होगा सम्मान 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महिला पत्रकारों का सम्मान करेंगे। दोपहर में सीएम साय महिला पत्रकारों के साथ लंच भी करेंगे। प्रदेश में पहली बार महिला पत्रकारों के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

सुकमा में फिर एक बार ईडी की रेड 

सुकमा जिले में फिर एक बार ईडी ने रेड पड़ी है। जिले के 2 जगहों पर ईडी का छापा पड़ा है। कोंटा और छिंदगढ़ में जांच जारी है। 

होटल ट्राइटन में जैन समुदाय के लोगों को परोसा गया नॉनवेज 

होटल ट्राइटन में जैन समुदाय के लोगों को नॉनवेज परोसा गया। नॉनवेज भोजन में वेज का स्टीकर लगा था। इतना ही नहीं होटल के कर्मचारियों ने बदसलूकी भी की। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। 

5379487