तखतपुर में एक युवक मछली मारने का प्रयास करने वाले युवक खुद करंट की चपेट में आ गया। करेंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

टेकचंद कारड़ा- तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर में एक युवक मछली मारने का प्रयास करने वाले युवक खुद करंट की चपेट में आ गया। करेंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त उम्र 45 वर्ष आज सुबह मनियारी नदी में मछली मारने के लिए जाल बीछाकर रखा था और उसमें करंट लगा दिया था। जैसे ही युवक का पैर पानी में पड़ा तो वह करंट की चपेट में आ गया और अपने आप को नहीं बचा सका। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।